सुजुकी कम्पनी द्वारा ` चक्का नगद पक्का ` योजना की घोषणा
भाद्र ८ ।
नेपाल के लिए बाइक व स्कूटी के आधिकारिक वितरक विजि अटोमोवाइल्स ने दशहरा व दीपावली के पावन पर `चक्का नगद पक्का ` उपहार योजना की घोषणा की है ।
इस उपहार योजना के अन्तर्गत सुजुकी कम्पनी के कोई भी बाइक की खरीद में ७ हजार व स्कूटी में ९ हजार रुपये की छूट देने की भी घोषणा की है । इसके अतिरिक्त स्क्र्याच कार्ड मार्फत एक लाख तक की रियायत और रिनायुल्त क्वीड कार जीत सकने की जानकारी कम्पनी ने दी है ।
कम्पनी के अनुसार यह उपहार योजना देश भर के ७० शो रूम में भाद्र ८ गते से लागू हुआ है । इस योजना के अतिरिक्त कम्पनी द्वारा बाइक व स्कूटी में ५ वर्षों का प्रमाण सहित योजना की अवधि में शो रूम में एक्स्चेञ्ज और फ़ाइनान्स की भी सुविधा दी गई है ।
बता दें कि सुजुकी विश्व के एक प्रतिष्ठित जापानी बाइक निर्माता कम्पनी है । विश्व के प्रायःसभी देशों में इसकी उपस्थिति है ।

