व्यवसायियों के द्वारा बाढीपीडितों का सहयोग
भाद्र १० ,काठमान्डू
आर एन यादव
आर बी कम्प्लेक्स व्यवसायी संघ ने बाढीपीडितों के लिए नगद तथा जिन्सी सहयोग किया हैं । नेपाल चेम्वर अफ कमर्स का डिजास्टर म्यानेजमेन्ट सेल के संयोजक एवं चेम्वर के उपाध्यक्ष राजेन्द्र मल्ल को संघ ने बाढीपीडितों को सहयोग के लिए नगद तथा जिन्सी सामान हस्तान्तरण की हैं ।
आर वी कम्प्लेक्स व्यवसायी संघ का अध्यक्ष पर्शुराम दाहाल के उपस्थिति में संघ का उपाध्यक्ष सुशान्त घिमिरे ने नगद एक लाख ११ हजार और पाँंच लाख बराबर के जिन्सी (लतकपडा, जुता लगायत का) सामान हस्तान्तरण किया हैं । इसी अवसर पर आर बी कम्प्लेक्स व्यवसायी संघ का महासचिव सन्दीपकुमार अग्रवाल, सचिव थानेश्वर ज्ञवाली, चेम्वर कार्यसमिति सदस्य टिकाराम शर्मा लगायत के उपस्थिति थे ।


