Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्यटकों के भेष में नेपाल में आईएस का घूसपैठ हो सकता है : गृहराज्य मंत्री श्रेष्ठ

 

रामेछाप, १० भाद्र ।
गृहराज्य मंत्री श्यामकुमार श्रेष्ठ ने कहा है कि नेपाल में पर्यटकों के भेष में आतंकवादी संगठन आईएस का घुसपैठ भी हो सकता है । प्रेस सेन्टर रामेछाप द्वारा शनिबार मंथली में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा– ‘पर्यटकों के स्वागत के लिए नेपाल में कोई भी संयन्त्र नहीं है, जिसके चलते आपराधिक मनोवृत्ति के विदेशी पर्यटक नेपाल आ सकते हैं, उसमें आईएस के लडाकू भी हो सकते हैं ।’
मन्त्री श्रेष्ठ को मानना है कि नेपाल में अध्यागमन विभाग कमजोर है । मजबूत अध्यागमन कानून पर जोर देते हुए मन्त्री श्रेष्ठ ने आगे कहा है– ‘आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए अध्यागमन विधेयक बनाने के लिए गृह मंत्रालय ने निर्देशन दिया है, जल्द ही वह कानून बनेगा ।’ मन्त्री श्रेष्ठ का दावा है कि वह अपने कार्यकाल को सफल और परिणामुखी बनाने के लिए हरसम्भव प्रयास करेंगे । इसके लिए उन्होंने नीतिगत और संरचनागत समस्या पर जोर देते हुए कहा– विगत में हुए कार्यगत त्रुटियों को सुधार कर हम लोग आगे बढ़ेगे । मन्त्री श्रेष्ठ का कहना है कि विपद् व्यवस्थापन कानून भी जल्द ही बनेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *