बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी उपहार : www.jobkhoj.gov.np
काठमांडू, १० भाद्र ।
हजारों नेपाली युवाओं की दैनिकी इस तरह गजुर जाती है कि वह हर दिन नयां अवसर और रोजगारी के लिए भटकता रहता है । कई युवा सरकार और राजनीतिक नेताओं को गाली देकर अपनी मन को शान्त बनाते हैं । सभी असंतुष्ट युवाओं को कहना होता है कि सरकार ने रोजगारी सिर्जना नहीं की है, व्यावसायिक वातावरण नहीं बनायी है । खैर ! किसके कारण लाखों युवा बेरोजगार हुए हैं और रोजगारी के लिए विदेश जाना चाहते हैं ?, यह अलग बहस का विषय है । यहां कुछ ऐसी बात है, जो बेरोजगार युवाके लिए दिलचस्प भी हो सकता है ।
हां, नेपाल सरकार ने बेरोजगार युवाओं को ही लक्षित कर ‘जब’ ढूढने के लिए एक वेभसाइट निर्माण किया है । जिसका नाम है,: www.jobkhoj.com.np कोरिया अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग नियोग (कोइका) के सहयोग में श्रम तथा रोजगार मन्त्रालय ने यह वेभसाइट निर्माण किया है, जो आज से सञ्चालन में आ गया है । निजी क्षेत्रों से तो इस तरह का वेभसाइट पहले से ही सञ्चालन होता आ रहा है । लेकिन सरकारी स्तर में यह पहला वेभसाइट है, जो बेरोजगार के लिए रोजगारी ढूंढ़ने के लिए सहयोग करता है । श्रम मन्त्रालय अन्तर्गत के १४ रोजगार सूचना केन्द्र से इसका समन्वय हो रहा है । इस वेभसाइट में विभिन्न प्राइभेट कंपनी द्वारा प्रकाशित भ्याकेन्सी को रखा जाएगा, जिस को देख कर बेरोजगार व्यक्ति अपनी सीप और क्षमता के अनुसार रोजगारी के लिए संबंधित कंपनी में निवेदन दे सकते हैं । विस्तृत विवरण आप इस (www.jobkhoj.com.np) लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं ।
इस वेभसाइट का उद्घाटन श्रम तथा रोजगार मंत्री फरमुल्लाह मंसुर ने किया है । वेभसाइट का उद्घाटन करते हुए मंत्री मंसुर ने कहा है कि रोजगारदाता और बेरोजगार युवाओं को एक–आपस में मिलाने का उद्देश्य इस साइट का है । इसी तरह श्रम तथा रोजगार मन्त्रालय के सचिव लक्ष्मणप्रसाद मैनाली का कहना है कि आवश्यकता अनुसार वेभसाइट परिमार्जन होते जाएगा ।

