Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वेनिस के मेयर ने कहा काेई अल्लाहू चिल्लाए ताे गाेली मार दाे

 

 

२६अगस्त

वेनिस, एजेंसी। इटली के वेनिस शहर के मेयर लुगेई ब्रुगनारो ने कहा है कि उनके शहर में जो कोई भी अल्लाहु अकबर चिल्लाएगा तो उसे गोली मार दी जाएगी। इटली में 22 लाख मुस्लिम रहते हैं। यह आंकड़ाडा इटली की पूरी आबादी का चार फीसदी है।

स्पेन के बार्सिलोना में आतंकी हमले के बाद वेनिस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की कड़ी निगरानी की जा रही है। इसी सिलसिले में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लुगेई बु्रगनारो का यह बयान सामने आया। उन्होंने कहा, ‘यदि कोई भी दौ़ड़ते हुए शहर के मुख्य चौराहे की ओर जाता है और अल्लाहु अकबर चिल्लाता है, हम उसे गोली मार देंगे।’

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

हालांकि उनकी धमकी को वेनिस में गंभीरता से नहीं लिया गया और कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया। बु्रगनारो ने कहा कि वेनिस बार्सिलोना के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित जगह है। ब्रुगनारो एक निर्दलीय नेता है और दक्षिणपंथी राजनीति के पक्षधर माने जाते हैं।

ध्वस्त हो चुका है आतंकी हमले का नेटवर्क 
गौरतलब है कि मार्च में इटली पुलिस ने आतंकी हमले के एक नेटवर्क को ध्वस्त किया था। इसमें चार आतंकी गिरफ्तार किए गए थे। इन्होंने एक ब्रिज उड़ाने की साजिश रची थी। गौरतलब है कि इटली में 22 लाख मुस्लिम रहते हैं। यह आंकड़ाडा इटली की पूरी आबादी का चार फीसदी है। इटली में यूरोप की चौथी बड़ी मुस्लिम आबादी रहती है।

यह भी पढें   नेपाल 2027-2029 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य निर्वाचित, हासिल किए सर्वाधिक वोट

पहले भी विवादों में रहे 
बता दें कि लुगेई ब्रुगनारो पहले भी विवादों में रह चुके हैं। दो साल पहले जब वो वेनिस के मेयर बने तो उन्होंने वेनिस के स्कूलों से उन 49 किताबों को हटा दिया, जिसमें समलैंगिकता का जिक्र था। इन्होंने शहर में चलने वाले समलैंगिक समुदाय की परेड को भी बंद करने की कोशिश की थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com