Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका में ‘हार्वे’ तूफान ने भारी तबाही मचाई

 

27अगस्त

 

अमेरिका में ‘हार्वे’ तूफान ने भारी तबाही मचाई है। टेक्सास व ह्यूस्टन में लगातार बारिश हो रही है। तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। रॉकपोर्ट व ह्यूस्टन में दो लोगों की मौत हो चुकी है। 14 लोग घायल हैं। कई इमारतें धराशायी हो गई हैं। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं। बिजली के पोल गिरे हुए हैं। ह्यूस्टन के हॉबी एयरपोर्ट में पानी घुस जाने के कारण इसे बंद कर दिया गया है। उड़ानें रद कर दी गई हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

यह भी पढें   इजिप्ट ने दर्ज की शिकायत

मियामी स्थित मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि आने वाले दिनों में विनाशकारी बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है। 1961 के बाद से अमेरिका में आया यह सबसे ताकतवर तूफान है। टेक्सास अमेरिका के तेल एवं गैस उद्योग का केंद्र है। ह्यूस्टन की गलियों में व सड़कों पर पानी भरा हुआ है। ह्यूस्टन के मेयर ने लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

यह भी पढें   बैंकक के पब में लगी आग, २७ की मृत्यु, ६३ लोग घायल

कुछ इलाकों में 100 सेंटीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है। सबसे ज्यादा नुकसान तटीय क्षेत्र रॉकपोर्ट में हुआ है जहां सैकड़ों मकान जमींदोज या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। एक वाहन बिक्री केंद्र पर रखी सारी गाडि़यां तहस-नहस हो गई। एक तो तेज हवा में उड़कर बीच सड़क पर जा गिरी। हार्वे तूफान के मार्ग में कच्चे तेल की कई रिफाइनरियों के आने से इसका असर करीब 60 लाख लोगों पर पड़ने की आशंका है। इस आपदा के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं।

यह भी पढें   भारतीय विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनु महावर आज नेपाल दौरे पर

हांगकांग में ‘पाखर’ तूफान ने दी दस्तक

हांगकांग और मकाऊ में तूफान ‘हातो’ के बाद ‘पाखर’ ने दस्तक दी है। इससे दोनों स्थानों पर भारी बारिश हो रही है। हालांकि इससे हांगकांग व मकाऊ में अब तक जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। यहां 13 स्थानों पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *