Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अनुष्का शर्मा की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा, एक की मौत

 

अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘परी’ के सेट पर हुए हादसे में एक टेक्नीशियन की मौत हो गई है। ये हादसा कोलकाता में हुआ जहां अनुष्का और परमव्रत चटर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के कोरोलबेरिया में ‘परी’ की शूटिंग कर रहे थे। उसी दौरान करंट लगने के टेक्नीशियन की मौके पर ही डेथ हो गई। शख्स का नाम शाह आलम बताया जा रहा है, जो 28 साल का था। हादसे के बाद शूटिंग रद्द कर दिया गया।

यह भी पढें   दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर नहीं रहे,75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

– मृतक शाह आलम उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। बता दें, शूटिंग की जगह पर बांस की लंबी-लंबी झाड़ी थी।
– लाइट इंपैक्ट देने के लिए झाड़ी से तार को सजाया गया था, लेकिन शूटिंग के बाद पैकिंग के दौरान वह नंगी तारों का शिकार हो गए।
– शाह को बेहोशी की हालत में पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर साल्टलेक स्थित ओइयो निजी अस्पताल में उसे रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
– शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com