Sat. Sep 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रिअलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर माहौल बनने लगा है

 

३१ अगस्त

 

सलमान खान के रिअलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर माहौल बनने लगा है। टीवी पर इसके टीजर नजर आ रहे हैं और अखबारों में इसमें शामिल होने वालों के संभावित नाम। बड़ी खबर आ रही है कि इस सीजन में शो के मेकर्स चाह रहे हैं कि पूर्व ‘भाबी जी’ यानी शिल्पा शिंदे इस सीजन की शान बनें, लेकिन मामला फीस पर अटका लग रहा है।

‘एबीपी लाइव’ के मुताबिक शिल्पा शिंदे भी इस शो में जाने की इच्छा रखती हैं लेकिन उनकी मांग भी काफी है। खबर में बताया गया है ‘रिअलिटी शो के निर्माता चाहते हैं कि शिल्पा शिंदे शो में आएं क्योंकि वे सुंदर हैं, टैलेंटेड हैं और गुस्सैल भी हैं। उनके साथ विवादों का भी लेना-देना रहा है और सबसे बड़ी बात उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इतना होने का बावजूद भी वे इस शो का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि उन्होंने 20 लाख रुपए साइनिंग फीस मांगी है और इसके बाद चार लाख रुपए रोज चाहिए।’

अब चर्चा है कि शिल्पा शिंदे के पास एेसे कौन-से अॉफर हैं जो वे इस शो के लिए इनकार कर रही हैं। देखना रोचक होगा कि शो के मेकर्स अब किस बड़े विकल्प पर शिफ्ट होते हैं। सलमान खान इस साल भी इसे होस्ट कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com