डॉ.मशहूर गुलाटी की हालत गंभीर..डेंगू का शिकार..
इस बीच मिली जानकारी के अनुसार सुनील ग्रोवर अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसी खबर है कि सुनील को डेंगू हो गया है। उन्हें मुंबई के एशियन अस्पताल में एडमिट किया गया है।
कपिल शर्मा शो से अलग होने के बाद सुनील लगातार अपने लाइव शो में बिजी हैं। इसी तरह हाल ही में हुए एक लाइव शो से लौटने के बाद सुनील तीन दिन से बुखार से पीड़ित थे।
जांच के बाद पता चला कि सुनील को डेंगू हुआ है।खुद सुनील ने इस खबर को कंफर्म किया है।कुलमिलाकर देखा जाए तो फ्लाइट विवाद के बाद कपिल और सुनील दोनों के लिए हालत गंभीर ही रहे हैं।

