Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ज्‍यादा समय तक स्‍तनपान कराने वाली महिला का नहीं हाेती है एंडोमेट्रोसिस नामक घातक बीमारी

 

१सितम्बर

 

ताजा रिसर्च के मुताबिक, जो महिला जितने ज्‍यादा समय तक स्‍तनपान कराती है, उसे एंडोमेट्रोसिस नामक बीमारी होने का खतरा उतना ही कम रहता है। एंडोमेट्रोसिस एक गंभीर स्‍त्रीरोग है, जिसमें लंबे समय तक पेडू में दर्द रहता है और मासिक धर्म के दौरान तकलीफ होती है। रिसर्च में पाया गया यदि महिला तीन माह तक स्‍तनपान कराती है तो उसे यह बीमारी होने के आशंका आठ प्रतिशत कम हो जाती है।

विशेषतौर पर 18 माह तक स्‍तनपान कराने वाली महिलाओं को एंडोमेट्रोसिस होने की आशंका 30 प्रतिशत तक कम हो जाती है। अमेरिका के ब्रिघम महिला अस्‍पताल की रिसर्च वैज्ञानिक लेस्‍ली फर्लैंड कहती हैं, ‘हमने पाया कि जिन महिलाओं ने लंबे समय तक स्‍तनपान कराया, उनमें से बहुत कम एंडोमेट्रोसिस से पीडि़त पाई गईं। अभी तक एंडोमेट्रोसिस होने के बहुत कम कारण ज्ञात हैं। ऐसे में स्‍तनपान के जरिए प्रसव के बाद इस बीमारी से बचाव करने में बहुत मदद मिलेगी।

इस रिसर्च के दौरान 3296 ऐसी महिलाओं का अध्‍ययन किया गया, जो पहली प्रिग्‍नेंसी के बाद एंडोमेट्रोसिस से पीडि़त पाई गईं। इस दौरान पता लगाया गया कि इन महिलाओं ने कितने समय तक स्‍तनपान कराया और बच्‍चे को प्रसव से कितनी देर बाद स्‍तनपान कराया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *