Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिलाअाें काे ३० मिनट का व्यायाम देता है दिन भर ताजगी

 

२ सितम्बर

ऐसा कहते हैं कि रोज एक्सरसाइज करने से हम सभी लोग स्वस्थ रहते हैं, लेकिन यह बात कितनी सच है और कितनी झूठ इसका पता एक शोध से ही चल पाया है। एक नए शोध से यह बात सामने आई है कि महिलाएं अगर दिन में आधे घंटे के लिए एक्सरसाइज करें, तो वह अपने मूड को पॉजिटिव कर सकती हैं। साथ ही वे अपनी बॉडी को कॉन्फिडेंस फील करा सकती हैं।

अक्सर मैंने खासकर महिलाओं को यह कहते देखा है कि वे अपनी बॉडी से प्यार नहीं करती हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। मोटी हो या पतली आपको हमेशा अपनी बॉडी से प्यार करना चाहिए। जो महिलाएं अपनी बॉडी इमेज को अच्छा नहीं मानती हैं, वे रोज आधे घंटे की एक्सरसाइज करके खुद को तरोताजा महसूस करा सकती हैं। साथ ही वे अपने मूड को पॉजिटिव भी फील करा सकती हैं।

शोध के अनुसार

यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया में कुछ शोधकर्तओं ने महिलाओं पर यह शोध किया। हर महिला प्रतिभागी को रोज आधे घंटे की एक्सरसाइज कराकर देखा। इसके बाद उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि सच में अगर कोई महिला अपनी बॉडी इमेज से न खुश है, तो वह रोज आधे घंटे की एक्सरसाइज करके खुद को रिफ्रेश महसूस करा सकती है। एक्सरसाइज करने से उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे भी मिलेंगे।

अगर कोई महिला अपनी बॉडी से प्यार नहीं करती हैं, तो शोधकर्ता मार्टिन गिनिस के अनुसार उन्हें साइकोलॉजिकल और फिजिकल दोनों ही तरह के स्वास्थ्य संबंधी नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। इसके अलावा वे डिप्रेशन और बाहर का तेलीय गंदा खाने खाने की भी शिकार हो सकती हैं।

महिलाएं आधा घंटा एरोबिक्स और कम से कम 20 मिनट के लिए एक्सरसाइज अगर करती हैं, तभी उन्हें पॉजिटिव इफेक्ट दिखाई देगा। खुद को जोशीला और फुर्तीला महसूस करने के लिए हर महिला को कम से कम रोज आधे घंटे की एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है।

अगर आप भी अपनी बॉडी के बारे में कुछ भी नेगेटिव महसूस करती हैं, तो अभी से ही उस पर ध्यान दें और एक्सरसाइज को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं। इससे आपका मूड तो अच्छा होगा ही, साथ ही तरोताजा भी महसूस करेंगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *