नेशनल मेडिकल कॉलेज में अन्डरवल्र्ड डन दाउद इब्राहिम का निवेश !
वीरगंज, १९ भाद्र ।
वीरगंजस्थित नेशनल मेडिकल कॉलेज और उसके सञ्चालक बसरुद्दिन अन्सारी अभी कुछ ज्यादा ही चर्चा में हैं । अन्सारी सम्बद्ध काठमाडौं मेडिकल कॉलेज को सरकार ने खारीज करने का निर्देशन दिया है । नेशनल मेडिकल तथा काठमांडू मेडिकल कॉलेज से आवद्ध बसरुद्दिन अन्सारी को नेकपा एमाले ने वीरगंज महानगरपालिका में मेयर पद का टिकट दिया है । विवादित अन्सारी के बचाव में नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली भी लगे हैं । ऐसे अनगिनत कारण है, जिसके चलते उक्त मेडिकल और सञ्चालक अन्सारी अभी सूर्खिमें हैं । ऐसी ही अवस्था में और एक तथ्य का भी चर्चा होने लगगा है । वह है– नेशनल मेडिकल कॉलेज में दाउद इब्राहिम का निवेश ।

हां, ‘उस कॉलेज में अन्डरवल्र्ड डन दाउद इब्राहिम ने भी निवेश किया है’ कहते हुए भारतीय दूवतास ने नेपाल सरकार को एक पत्र लिखा था, जो अभी आकर फिर चर्चा में आया है । १२ साल पहले वि.सं. २०६२ भाद्र २२ गते भारतीय दूतावास ने परराष्ट्र मन्त्रालय को एक औपचारिक पत्र लिखकर आग्रह किया था कि उक्त कॉलेज को छानबिन के दायरा में लाकार कारवाही किया जाए । पत्र में कहा गया है– ‘पर्सा जिला के वीरगंज स्थित नेशनल मेडिकल कॉलेज में दाउद का निवेश है, यह सूचना भारतीय सरकार को प्राप्त हुआ है, इसके संबंध में छानबिन कर संयुक्त राष्ट्रसंघ, सुरुक्षा परिषद् द्वारा पारित प्रस्ताव १५२६ अनुसार कारवाही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए ।’
उस समय परराष्ट्र मन्त्रालय ने उक्त पत्र आवश्यक कारवाही के एि गृह मन्त्रालय में दिया था । उसके बाद शिक्षा, अर्थ लगायत ६ मन्त्रालय के सचिव छानबिन के लिए वीरगंज गए थे । लेकिन सर्वोच्च अदालत द्वारा छानबिन के लिए अवरोध होने के कारण सचिवों की टोली वापस हुए थे । उस समय अन्सारी ने कहा था कि दाउद का नहीं, अरब के व्यापारी ने निवेश किया है ।
एमाले पार्टी के तरफ से उम्मीदवार के लिए चर्चा में आने के बाद अन्सारी, अपनेको खूद असुरक्षित महसुस करते आ रहे हैं । उन्होंने सार्वजनिक मीडिया में स्वीकार भी किया है कि मुझे सुरक्षा थ्रेट है । अन्सारी का कहना है कि कुछ दिन पहले परवानीपुर में एक मोटरसाइकल उन का पीछा कर रहा था, जिस में दो व्यक्ति सवार थे । उन्होंने यह भी बताया है कि विभिन्न नम्बर से फोन करके अन्सारी को सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है ।
अन्सारी ऐसे नेता तथा व्यवसायी हैं, जिनकी पहुँच उच्च राजनीतिक तथा कर्मचारी वृत्त में हैं । बारा, पर्सा तथा रौतहट आने वाले अधिकांश शीर्ष नेता तथा भीआईपी अन्सारी द्वारा सञ्चालित सुविधा सम्पन्न गेष्ट हाउस में पहुँच जाते हैं ।
बताया जाता है कि सिर्फ नेशनल मेडिकल कॉलेज में ही नहीं, भैरहवा मेडिकल कॉलेज, कमलपोखरी स्थित सिटी सेन्टर, न्यूरोड विशाल बजार स्थित पशुपति ज्वेलर्स आदि में भी दाउद इब्राहिम ने निवेश किया है । केन्द्रीय कारागार में हुई गोली काण्ड के सम्बन्ध में हुई जाँचबुझ अयोग प्रतिवेदन २०६७ ने भी इस बात को पुष्टि किया है ।
श्रोत : नेपाल लाइभ .कम

