Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्लू व्हेल गेम ने ली एक अाैर जान

 

३ सितम्बर

अहमदाबाद। 

खतरनाक ब्लू व्हेल चैलेंज पूरा करने के बाद 30 वर्षीय अशोक मालुना ने आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए वीडियो में उन्होंने इस आशय का दावा किया है।

लेकिन पुलिस का कहना है कि उसे इस बात का कोई सुबूत नहीं मिला है कि आत्महत्या करने से पहले मालुना ऑनलाइन चैलेंज में भाग ले रहे थे। मालुना ने 31 अगस्त को अहमदाबाद में नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।

यह भी पढें   सोसाइटी वेलफेयर डे.फा. द्वारा आलोक विद्याश्रम के वंश तथा डीएवी की एंजल हुई पुरस्कृत

पुलिस ने कहा कि 30 वर्षीय मालुना कैंसर से पीड़ित थे। कैंसर को लेकर वह गहरे अवसाद में थे। मालुना बनासकांठा जिले के पालनपुर के निवासी थे। आत्महत्या करने से पहले वह फेसबुक पर लाइव थे।

तब उन्होंने कहा था कि ब्लू व्हेल चैलेंज के अंतिम चरण में पहुंचने के बाद वह अपनी जान दे रहे हैं। वीडियो में मालुना ने कहा था कि वह जिंदगी से तंग आ चुके हैं।

यह भी पढें   सोसाइटी वेलफेयर डे.फा. द्वारा आलोक विद्याश्रम के वंश तथा डीएवी की एंजल हुई पुरस्कृत

अपने दोस्तों से उनके परिवार के सदस्यों को 46000 रुपये सौंप देने को कहा है। ये रुपये उनकी बैग में हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि जान देने के लिए वह मुंबई पहुंचे लेकिन भारी बरसात के कारण वह ऐसा नहीं कर सके।

पुडुचेरी में सरकार उठाएगी कदम

ब्लू व्हेल चैलेंज पर काबू पाने के लिए पुडुचेरी सरकार कानून बनाएगी। मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने शनिवार को कहा कि इसमें भाग लेने वालों के खिलाफ कठोर कदम भी उठाए जाएंगे।

यह भी पढें   सोसाइटी वेलफेयर डे.फा. द्वारा आलोक विद्याश्रम के वंश तथा डीएवी की एंजल हुई पुरस्कृत

ऑनलाइन गेम में हिस्सा लेने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में कई छात्र अपनी जान दे चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसपर तुरंत काबू पाया जाना चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com