तीसरे चरण के चुनाव में बेफिक्र होकर मतदान करें : गृहमंत्री जर्नादन शर्मा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ सितंबर ।
गृहमंत्री जनार्दन शर्मा ने स्थानीय तह के तीसरे चरण के चुनाव में बेफिक्र होकर मतदान में सहभागी होने का प्रदेश नंबर दो के मतदाताओं से आग्र किया है ।
सिमरा विमानस्थल पर पत्रकारों के साथ बातचीत में ये बताते हुए कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और चुनाव की सारी तैयारी हो चुकी है गृहमंत्री शर्मा ने मतदाताआें से बेखौफ होकर मतदान करने का आग्रह किया ।

