Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इस्लाम धर्मावलंबियों के महान पर्व बकर–ईद धुमधाम के साथ मनाया

 
Mushlim Offering Namaj on the Occasion Of Eid -Ul Fittar at Kotla Mubaraq Stadium In New Delhi on 29-07-14. Pix BY UB photos

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ सितंबर ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने इस्लाम धर्मावलंबियों के महान पर्व बकर–ईद (इद उल जोहा) के मौके पर स्वदेश और विदेश में रहने वाले सभी इस्लाम धर्मावलम्बी नेपालियों के प्रति सुख, शान्ति, समृद्धि और सुस्वास्थ्य की शुभकामना व्यक्त की है । एक शुभकामना संदेश जारी करती हुई राष्ट्रपति ने ये शुभकामना दी है ।

इसी बीच उपराष्ट्रपति नन्दबहादुर पुन ने भी इस्लाम धर्मावलंबियों के दूसरे बड़े पर्व बकर ईद (इद–उल–जोहा) के अवसर पर मुस्लिम समुदाय को शुभकामना दी है ।

यह भी पढें   विश्व हिंदू परिषद नेपाल द्वारा सप्तरी में बड़ा अभियान: 135 ईसाई परिवारों की हुई ‘घर वापसी’, सनातन धर्म में स्वागत

एक शुभकामना संदेश के जरिए उन्होंने इस पवित्र पर्व के माध्यम से नेपाल की स्वतन्त्रता, सार्वभौमिकता, भौगोलिक अखण्डता और स्वाधिनता को बल मिलने की कामना व्यक्त की है ।

इदुल फित्र यानी रमजान पर्व के ७०वें दिन में ईद उल जोहा मनाने की इस्लाम धार्मिक परंपरा है । आज के दिन मुस्लिम धर्मावलम्बी सुबह स्नान कर नजदीकी मस्जिद या ईदगाह में जाकर सामूहिक नमाज पढते हैं और नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे को गले लगाकर शुभकामना आदान प्रदान करते हैं ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में वना भव्य सूर्य मंदिर,आज शाम होगा उद्घाटन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *