Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा के ३ केन्द्रीय सदस्य माओवादी में प्रवेश

 

सर्लाही, १९ भाद्र ।
राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के ३ केन्द्रीय माओवादी केन्द्र में प्रवेश किया है । माओवादी प्रवेश करने वाले तीन नेताओं ने दावा किया है कि वे लोग राजपा आवद्ध ५ हजार कार्यकर्ता को भी माओवादी में ले आए हैं । आइतबार सर्लाही में आयोजित एक कार्यक्रम के बीच वे लोग माओवादी प्रवेश किए हैं । माओवादी केन्द्र प्रवेश करने वाले केन्द्रीय सदस्य हैं– चेतनारायण महतो, राजकुमार साह और सिताराम महतो ।

यह भी पढें   नागरिक चौपाल में मधेश के 34 मुद्दे उठाये गए


पार्टी प्रवेश करने वाले नेता तथा कार्यकर्ताओं को माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, रामबहादुर थापा, मातृका यादव और रामेश्वर राय यादव ने स्वागत किया है । माओवादी ने बताया है कि आइतबार ही बारा जिला में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न दल से आवद्ध ४२० राजनीतिक कार्यकर्ता माओवादी केन्द्र में प्रवेश किया है । बताया गया है कि जिला के कोल्हबी में २७० और सिमरा उप–महानगरपालिका में १५० कार्यकर्ता माओवादी प्रवेश किए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com