अब पूरा मधेश माओवादीमय : प्रचण्ड
काठमांडू, २० भाद्र ।
नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ने कहा है कि पूरा मधेश माओवादीमय बन गया है । उन का कहना है कि स्थानीय निर्वाचन से पहले पूरा मधेश माओवादी हो जाना आवश्यक भी है । अध्यक्ष प्रचण्ड ने दावा किया है कि राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल के २० हजार से ज्यादा नेता तथा कार्यकर्ता माओवादी केन्द्र में प्रवेश हो रहे हैं । सोमबार पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह दावा किया है ।
कार्यक्रम में राजपा के नेता पूर्व सांसद शिवपुजन यादव, केन्द्रीय सदस्य रामबाबु दास और रामएकवाल राय लगायत राजपा आबद्ध नेता कार्यकर्ता को पार्टी प्रवेश कराते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘राष्ट्रवादी मधेशी जनता की पहली प्राथमिकता माओवादी ही हो सकता है । इसीलिए आज माओवादी के पक्ष में जनलहर उभर आया है ।’

अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि अब मधेश, पहाड और हिमाल को एकीकृत करना है, जो हिमाल, पहाड और मधेश को अलग करना चाहता है, वह अब समाप्त होते जाएगा । उन्होंने कहा कि माओवादी ही मधेश में रहनेवाले जनता की मांग को सम्बोधन कर सकता है ।
कार्यक्रम में राजपा जिल्ला उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद यादव, क्षेत्रीय सभापति अनिलकुमार सिंह, अनितादेवी यादव, विश्वमोहन सिंह लगायत दो दर्जन से ज्यादा नेता माओवादी केन्द्र में प्रवेश किए । माओवादी प्रवेश करने वाले अधिकांश व्यक्ति पूर्व गाविस अध्यक्ष हैं ।

