गुणस्तरहीन हवाई इन्धन बेच रहा है नेपाल आयल निगम
काठमांडू, २० भाद्र ।
नेपाल में सञ्चालित अन्तर्राष्ट्रीय वायुसेवा कम्पनी का कहना है कि नेपाल आयल निगम गुणस्तरहीन इन्धन बेच रहा है । युनाइटेड अरब इमिरेट्स (युएई) दुबई द्वारा सञ्चालित फ्लाई दुबई, सारजहा द्वारा सञ्चालित एयर अरेबिया, अबुधाबी से सञ्चालित इतिहाद एयरवेज और कतार के दोहा से सञ्चालित कतार एयरवेज ने यह आरोप लगाया है ।
इन्टरनेशनल एयर ट्रान्सपोर्ट एसोसिएसन (आएटा) से प्रमाणित तथा अन्तर्राष्ट्रीय वायुसेवा में आवद्ध अनुगमन निरीक्षक ने भी प्रमाणित किया है कि नेपाल से विक्री–वितरण होने वाला हवाई इन्धन गुणस्तरहीन है । अनुमगन निरीक्षण में तैयार प्रतिवेदन में कहा गया है कि समस्या समाधान के बजाय अनदेखा हो रहा है ।

