Fri. Nov 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिक्स देशों ने उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षणों की कड़े शब्दों में निंदा की

 

शियामिन, प्रेट्र।

भारत समेत ब्रिक्स देशों ने उत्तर कोरिया द्वारा किए गए परमाणु परीक्षणों की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा है कि कोरियाई प्रायद्वीप में लंबे समय से चले आ रहे परमाणु मुद्दे का सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से समाधान होना चाहिए।

सोमवार को जारी ब्रिक्स घोषणापत्र में कहा गया, ‘हम कोरियाई प्रायद्वीप में लंबे समय से चले आ रहे परमाणु मुद्दे और जारी तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं।’ उत्तर कोरिया के इस कदम को लेकर हो रही उसकी वैश्विक आलोचना के बीच ब्रिक्स देशों का ये कड़ा बयान आया है।

यह भी पढें   जनता के टैक्स से सत्ता का प्रचार नहीं, जनता का विकास होना चाहिए : बिमल सर्राफ

महत्वपूर्ण बात है कि यह बयान उस दिन आया जब चीन ने कहा कि उसने परमाणु हथियार परीक्षण को लेकर आधिकारिक रूप से उत्तर कोरिया से विरोध दर्ज कराया है। उत्तर कोरिया ने रविवार को अपना अब तक का सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण किया और अत्याधुनिक हाइड्रोजन बम बनाने का दावा किया जिसे अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल पर लोड किया जा सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com