Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन ने किया एलान ब्रिक्‍स सम्‍मेलन का 10वां संस्‍करण अगले साल जोहानिसबर्ग में

 

५ सितम्बर

चीनी राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को घोषणा की कि ब्रिक्‍स सम्‍मेलन का 10वां संस्‍करण अगले साल जोहानिसबर्ग में आयोजित होगा। नौंवे ब्रिक्‍स सम्‍मेलन के समापन पर उन्‍होंने इसकी जानकारी दी। इस साल चीन के जियामेन शहर में यह सम्‍मेलन आयोजित किया गया। डोकलाम विवाद के कारण पीएम नरेंद्र मोदी और शी चिनफिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई थी।

इस बारे में विदेश सचिव एस जयशंकर ने बताया कि दोनों देशों के बीच सीमा पर शांति बनाने और आपसी भरोसा बढ़ाने पर बात हुई। बातचीत के जरिए मुद्दे सुलझाने पर भी दोनों देशों के बीच सहमति बनी। दोनों देशों ने कहा कि बदलते दौर में एक साथ मिलकर चलना जरूरी है। ब्रिक्‍स को और प्रासंगिक बनाने को लेकर भी मोदी और चिनफिंग में बातचीत हुई। हालांकि विदेश सचिव ने दोनों नेताओं के बीच आतंकवाद पर बात होने से इंकार किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com