Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जूली २ एडल्ट मूवी है पर पारिवारिक मनाेरंजन है

 

६सितम्बर

 

सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का कहना है कि वो जिस ‘जूली 2’ नाम की फिल्म को प्रेज़ेंट कर रहे हैं वो एक एडल्ट लेकिन फ़ैमिली एंटरटेनर फिल्म है।

सोमवार को जूली 2 के ट्रेलर लांच पर निहलानी से जब पूछा गया कि लगातार सेंसर की बात करने के बाद क्या उन्हें इस फिल्म के पोस्टर से कोई आपत्ति नहीं है? उन्होंने कहा कि आप इसे पोस्टर को देख कर क्यों पूछ रहे हैं कि इसमें कुछ अश्लीलता है। क्या लिंजरीज़ के मॉडल प्रचार नहीं करते, क्या बड़ी-बड़ी होर्डिंग नहीं लगती है।ऐसे में उन्हें जब फिर से याद कराया गया कि उन्होंने फिल्म ‘बार बार देखो’ में एक सीन में ‘ब्रा’ की स्ट्रिप दिखने पर उस पर कट करने की बात की थी तो पहलाज ने कहा कि मैं उस वक़्त कमिटी पर था और रूल्स के अनुसार काम करता था लेकिन अब मैं आजाद हूं और संस्कारी हूं। मैं कंट्री का हिस्सा हूं और मैं एक जिम्मेदार पर्सन हूं। मैं हमेशा ऐसी फिल्में करूंगा जिसमें कुछ संदेश और कंटेंट होगा। जूली के पोस्टर की तरफ इशारा करते हुए पहलाज कहते हैं कि सब कुछ कवर तो है। इसमें कुछ भी एक्सपोज नहीं किया गया है।

पहलाज ने इसे एडल्ट फैमिली एंटरटेनर का नाम दे दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि मेरी इस फिल्म को सेंसर जिस भी श्रेणी में रखे मैं उसका सम्मान करूंगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *