Fri. Oct 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाज से शुरु हाे रहा है श्राद्ध पक्ष बन रहे हैं कई शुभ याेग भी

 

६ सितम्बर

पुरखों के प्रति सम्मान और आस्था प्रकट करने का मौका देने वाला श्राद्ध पक्ष बुधवार से शुरू हो गया। इसी दिन दोपहर में प्रतिपदा का श्राद्ध होगा। खास बात यह है कि इस वर्ष 16 श्राद्ध 15 दिन के होंगे। 20 सितंबर को सर्व पितृमोक्ष अमावस्या पर श्राद्ध का समापन होगा।

ज्योतिषियों के अनुसार, बुधवार को सूर्योदय से पूर्णिमा होने से सुबह पूर्णिमा का श्राद्ध होगा। इस दिन दोपहर 12ः32 से प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। जिसके चलते कई लोग इस दिन प्रतिपदा का श्राद्ध भी करेंगे, क्योंकि श्राद्ध पूजन व ब्राह्मण भोज का समय दिन में ही होता है।

यह भी पढें   मौसम के कारण होने वाली हवाई दुर्घटनाओं को कम करने के लिए नेपाल में अलग विमानन मौसम निदेशालय बनेगा

श्राद्घ पक्ष में खरीदी के लिए बनेंगे कई शुभ योग

श्राद्ध में पितृ प्रसन्ना होकर आशीर्वाद देते हैं। इसमें खरीदी से कोई नुकसान नहीं होता है। श्राद्ध के दौरान 8 सितंबर को दोपहर 12ः31 से अमृत सिद्घि योग, 11 सितंबर को सुबह 9ः21 से रवि योग रहेगा। 12 सितंबर को सुबह 6.16 से सर्वार्थ सिद्धि योग, 14 सितंबर को रात 2 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग लगेगा जो 15 सितंबर तक रहेगा। 17 सितंबर को भी मंगल उदय हो रहा है। इन योगों में पूजा, दान, खरीदारी आदि कर सकते हैं।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री शाह ने नेपाल प्रीमियर लीग के लिए दी शुभकामनाएँ

श्राद्ध में किस दिन कौन सी तिथि

  • 6 सितंबर- पूर्णिमा/प्रतिपदा
  • 7 सितंबर- द्वितीया
  • 8 सितंबर- तृतीया
  • 9 सितंबर- चतुर्थी/पंचमी
  • 10 सितंबर- पंचमी
  • 11 सितंबर- छठ
  • 12 सितंबर- सप्तमी
  • 13 सितंबर- अष्टमी
  • 14 सितंबर- नवमी
  • 15 सितंबर- दशमी
  • 16 सितंबर- एकादशी
  • 17 सितंबर- द्वादशी
  • 18 सितंबर- त्रयोदशी
  • 19 सितंबर- चतुर्दशी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com