Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में मेयर और उप–मेयर के बीच विवाद

 

काठमांडू, २२ भाद्र । काठमांडू महानगरपलिका के मेयर विद्यासुन्दर शाक्य और उप–मेयर हरिप्रभा खड्गी बीच का विवाद सामने आया है । बताया गया है कि नगर परिषद् बैठक और एजेण्डा के सम्बन्ध में उन दोनों के बीच विवाद हुआ है । विवाद के कारण उप–मेयर खड्गी सहित नेपाली कांग्रेस से निर्वाचित वार्ड अध्याक्ष ने नगर परिषद् बैठक भी बहिष्कार किया है । बैठक बहिष्कार करने वाले खड्गी पक्षधर को मानना है कि मेयर शाक्य का कार्यशैली ठीक नहीं है, वह अपने मनमानी कर रहे हैं । खड्गी का कहना है कि नगर परिषद बैठक पूर्व शाक्य ने बैठक के एजेण्डा के सम्बन्ध किसी को जानकारी नहीं देते हैं ।

यह भी पढें   कर्णाली में लगातार बारिश से कई प्रमुख सड़कें भूस्खलन की चपेट में, यातायात ठप


इधर मेयर शाक्य का कहना कुछ और ही है । शाक्यका मानना है कि उपमेयर खड्गी जो आरोप लगा रहे हैं, वह सच नहीं है । उन्होंने कहा है– ‘विवाद का मुख्य विषय कर्मचारी तबादली का है । खड्गी चाहती है कि कार्यपालिका बैैठक से निर्णय कर कर्मचारियों को तबादली करना होगा ।’ लेकिन शाक्य का कहना है कि दुनियां में कई इस तरह कमचारियों की तबदली नहीं होता ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com