Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा के लिए निर्वाचन चिन्ह सार्वजनिक, राजपा को मिला छाता चुनाव चिन्ह

 

काठमांडू, २३ भाद्र । आगामी प्रतिनिधिसभा और प्रदेश सभा निर्वाचन को लक्षित करते हुए निर्वाचन आयोग ने ९६ राजनीतिक दलों को चुनाव चिन्ह प्रदान किया है । विहीबार सम्पन्न निर्वाचन आयोग की बैठक ने राजनीतिक दलों को चुनाव चिन्ह देने का निर्णय किया है । ९६ राजनीतिक दलों में से ८ राजनीतिक दल ने ४ संयुक्त चुनाव चिन्ह लिया है । संयुक्त चुनाव चिन्ह लेने वालों में से संसद के तीसरी बड़ी पार्टी माओवादी केन्द्र भी है । उसने समाजवादी जनता पार्टी और जनजागरण पार्टी से मिलकर गोलाकार भीतर रहे हसियां हथौडा चुनाव चिन्ह लिया है । यह चुनाव चिन्ह माओवादी ने पहले से ही प्रयोग मे लाया है ।
राष्ट्रीय जनता पार्टी (राजपा) नेपाल को भी प्रतिनिधिसभा और प्रदेशसभा के लिए छाता चुनाव चिन्ह प्राप्त हुई है । इसीतरह नयां शक्ति नेपाल को भी आँख चुनाव चिन्ह प्राप्त हुई है । लेकिन इन दोनों पार्टी के चुनाव चिन्ह से मिलता–चुनाव चिन्ह दूसरा पार्टी का भी है । जैसे कि राजपा से मिलता–जुलता चुनाव चिन्ह जनशक्ति नेपाल का है । लेकिन जनशक्ति नेपाल का चुनाव चिन्ह गोलाकार सर्कल के भीतर रखा है और राजपा का चुनाव चिन्ह में गोलाकार सर्कल नहीं है । इसीतरह नयाँ शक्ति के आँख से मिलता–जुलता चुनाव चिन्ह, नेपाल लोकतान्त्रिक जनता कांग्रेस का हैं । नयाँ शक्ति के चुनाव चिन्ह में एक आंख है तो नेपाल लोकतान्त्रिक जनता के चुनाव चिन्ह में दो आँख है ।

यह भी पढें   पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बढ़ता जनाक्रोश: दमन, नाकेबंदी और मानवीय संकट के बीच संघर्ष

निचे लिंक में क्लिक करके आप भी देखिए किस पार्टी ने कौन–सी चुनाव चिन्ह प्राप्त किया है–

chunab chinna

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *