Tue. Oct 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन अाैर पाकिस्तान की वायू सेना का संयुक्त अभ्यास

 

बीजिंग, प्रेट्र।९ सितम्बर

 

चीन और पाकिस्तान की वायु सेनाओं ने शुक्रवार से संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास शुरू कर दिया। इस अभ्यास में दोनों देशों के ओर से नवीनतम लड़ाकू व एडब्ल्यूएसीएस विमान उतारे गए हैं। चीन में हो रहा यह सैन्य अभ्यास 27 सितंबर तक चलेगा।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) एयरफोर्स के प्रवक्ता शेन जिंके ने बताया, ‘चीन ने केजी-200 एडब्ल्यूएसीएस सहित जे-11 और जेएच-7 बमवर्षक लड़ाकू विमान तथा जमीन से आकाश में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली तैनात की है।’

एडब्ल्यूएसीएस एक वायुवाहित चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली है। आसमान की सुरक्षा के लिए यह एक गतिशील, लंबी दूरी का रडार निगरानी और नियंत्रण केंद्र है। इस सैन्य अभ्यास में चीनी नौसेना के विमानन सैनिक भी भाग ले रहे हैं।

शेन ने बताया, ‘पाकिस्तान की ओर से जेएफ-17 थंडर फाइटर जेट और ‘शाहीन वीआइ’ नामक समय पूर्व चेतावनी विमान अभ्यास में भाग ले रहे हैं। एक विश्वस्तरीय वायु सेना के निर्माण को, हमें विदेशी सेनाओं से सीखने तथा कई कार्यो को एकसाथ पूरा करने के लिए अपनी क्षमता में सुधार की जरूरत है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com