मधेशी जनताओं नें मधेश के विकास के लिए आहुति दी ना की संशोधन के लिए : नेता नेपाल

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ सितंबर ।
नेकपा एमाले के नेता माधव कुमार नेपाल ने दावा किया कि मधेशी जनता ने संविधान संशोधन की बजाए, मधेश के विकास के लिए आहुति दी है ।
आज बर्दिवास में पत्रकारों के साथ बातचीत में नेता नेपाल ने ये दावा भी किया कि सीमांकन की माँग आम मधेशी की नहीं, बल्कि सीमित मधेशी नेताओं की है ।

