Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्रिटेन में दाऊद इब्राहिम की 43 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त

 

लंदन१३ सितम्बर

 

1993 के बम धमाकों के आरोपी और भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को बड़ा झटका लगा है। इसे मोदी सरकार की बड़ी जीत बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रिटेन में दाऊद की 6.7 बिलियन डॉलर यानि 43 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली गई है।

ब्रिटेन के इस कदम को भारत सरकार के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत माना जा रहा है। भारत ने 2015 में दाऊद को लेकर डोजियर सौंपा था। इस साल जनवरी में खबरें आईं थी की यूएई की सराकर ने भी दाऊद की संपत्ति जब्त की है।

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश सरकार से कांग्रेस के मंत्रियों ने दिया सामूहिक रुप से इस्तीफा

जानकारी के अनुसार जब्त हुई संपत्ति में मिडलैंड स्थित घर के अलावा अन्य प्रॉपर्टी भी शामिल है। फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार, कोलंबिया के ड्रग्स तस्कर पाब्लो एस्कोबार के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम दुनिया का दूसरा सबसे अमीर क्रिमिनल है।

फोर्ब्स के अनुसार दाऊद के पास 6.7 बिलियन की संपत्ति है। वार्विकशायर में उसका एक होटल है वहीं मिडलैंड के आसपास बड़ी आवासीय संपत्ति भी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *