Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रो‍हिंग्‍या विद्रोहियों ने कहा वैश्विक आतंकी संगठनों से किसी भी तरह का संबंध नहीं

 

१४सितम्बर

 

मयांमार में जिन रो‍हिंग्‍या विद्रोहियों के कारण पूरे समुदाय को हिंसात्‍मक कार्रवाई झेलनी पड़ी है, उन्‍होंने आज कहा कि उनका वैश्विक आतंकी संगठनों से किसी भी तरह का संबंध नहीं है। गौरतलब है कि म्‍यांमार में मौजूदा स्थिति पर पूरी दुनिया की नजर है। रखाइन प्रांत में रोहिंग्‍या विद्रोहियों ने सुनियोजित तरीके से सरकारी सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया था, जिसके बाद से यहां इस अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के खिलाफ हिंसा जारी है। लाखों की संख्‍या में रोहिंग्‍या मुस्लिम जान बचाकर बांग्‍लादेश भाग चुके हैं।

यह भी पढें   कर्णाली प्रदेश सरकार से कांग्रेस के मंत्रियों ने दिया सामूहिक रुप से इस्तीफा

रोहिंग्‍या विद्रोहियों पर वैश्विक आतंकी संगठनों से जुड़े होने के आरोप लग रहे हैं। दरअसल, अंतरराष्‍ट्रीय आतंकी संगठन अलकायदा द्वारा कुछ ही दिनों पहले मुस्लिमों से आह्वान किया गया था कि वे अपने मुद्दों के लिए आगे आए और संघर्ष करें। मगर अराकन रोहिंग्‍या साल्‍वेशन आर्मी का कहना है कि वह बौद्ध बहुल म्‍यांमार में लंबे समय से जारी अत्‍याचार से अल्‍पसंख्‍यक समुदाय को बचाने की कोशिश कर रहा है, जहां उन्‍हें नागरिकता देने से इंकार कर दिया गया है।

यह भी पढें   मधेश आश्रित दलों का संकट,आवश्यकता और पुनरुत्थान की संभावना : चन्दन दुबे

आपको बता दें कि रोहिंग्‍या विद्रोहियों की वजह से म्‍यांमार में जारी सांप्रदायिक तनाव एक बड़े संकट में बदल गया है। तीन हफ्ते पहले शुरू हुई हिंसा के बाद से अब तक करीब चार लाख रोहिंग्‍या मुस्लिम जान बचाकर बांग्‍लादेश भाग चुके हैं। रखाइन प्रांत से करीब 30 हजाार बौद्धों और हिंदुओं को भी वहां से कहीं और विस्‍थापित कर दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *