मधेशवादी दल अाैर एमाले मधेश में द्वन्द फैला रहे हैं : शशांक काेईराला
पर्सा –14 सितम्बर
नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री डा. शशांक कोइराला ने कहा है कि एमाले अाैर मधेसी दल मधेस में खतरनाक खेल खेल रहे हैं ।
वीरगञ्ज महानगरपालिका वडा नं १० में आयोजित चुनावी सभा काे सम्बोधन करते हुए कोइराला ने कहा कि, ‘ एमाले तथा मधेश केन्द्रित दल मधेस में द्वन्द फैलाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाह रहे हैं ।
उन्हाेंने दावा किया कि मधेश की पहचान, पहुच अाैर प्रतिनिधित्व नेपाली काग्रेस ही दे सकती है ।
महामन्त्री डा. कोइराला ने अाराेप लगाया कि मधेशी दल के नेता जनता काे आन्दोलन में फँसाकर खुद काठमान्डाै में बैठे रहते है ।
नेपाल का राजनीतिक निकास अाैर पूर्वाधार तथा आर्थिक विकास लोकतन्त्र में मात्र संभव है अाैर नेपाली कांग्रेस के अलावा अन्य राजनीतिक दल लोकतन्त्र अाैर लोकतान्त्रिक प्रक्रिया की सुरक्षा नहीं कर सकता । इसलिए नेपाली काग्रेस काे जिताना चाहिए ।
कार्यक्रम में नेपाली काग्रेस की अाेर से बीरगंज महानगरपालिका के उम्मीदवार अजयकुमार द्विवेदी ने कहा कि काँग्रेस का यहाँ किसी से मुकाबला नहीं है ।


