स्वच्छ, निष्पक्ष और भयरहित माहौल में चुनाव करनें के लिए सारें संयन्त्र तैनात हैं : प्रमुख निर्वाचन आयुक्त यादव

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १६सितंबर ।
प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधिप्रसाद यादव ने स्वच्छ, निष्पक्ष और भयरहित माहौल में चुनाव को सम्पन्न करने के लिए निर्वाचन आयोग अपना पुरा संयन्त्र को तैनात कर चुका है ।
आज वीरगंज में चुनाव से सरोकार रख्नेवालों के साथ अन्तरक्रिया के दौरान प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ यादव ने कहा कि चुनाव के परीणाम को अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतीक पार्टीयाँ मौन अवधि के दरमीयान कुछ भी कर सकती हैं इस लिए सभी को सतर्क होेने की जÞरुरत है ।
उन्होंने आगें कहा की निर्वाचन आचार संहिता उल्लंघन समेत किसी भी तरह की गलत हर्कत को अंजाम देने वालों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
नेपाल भारत खुला सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बंदोबस्ती का निर्देश देतें हुए प्रमुख आयुक्त ने ५ दिनों के भितर चुनाव की मतगणना पूरी करने के लिए कर्मचारियों का व्यवस्थापन करने का सम्बन्धित पक्षों से आग्रह भी किया ।

