Sat. Oct 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘जिला चंपारण’ है इस सुपरस्टार के दिल के करीब

 

‘भोजपुरी फिल्‍म ‘जिला चंपारण’ मेरे दिल के करीब है। इस फिल्‍म में मैंने जो किरदार निभाया है, वह बहुत ही चाइलेंजिंग था। इसलिए मुझे इस फिल्‍म के लिए वर्कआउट भी करना पड़ा है।’ ये बातें भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने कही हैं।
फिल्‍म 22 सितंबर से बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, लेकिन फिल्‍म ‘जिला चंपारण’ का प्रमोशन अभी से ही शुरू हो चुका है। इसी दौरान खेसारीलाल ने फिल्‍म के अनुभवों को साझा किया। खेसारीलाल ने कहा कि फिल्‍म ‘जिला चंपारण’ में उन सभी बारिकियों का ख्‍याल रखा गया है, जो एक सच्‍ची घटना पर बनने वाली फिल्‍मों में होता है।

उन्‍होंने कहा कि फिक्‍शन फिल्‍मों के किरदार को निभाना आसान होता है। मगर जब फिल्‍म ‘जिला चंपारण’ जैसी सच्‍ची घटना पर आधारित फिल्‍मों में आप काम कर रहे होते हैं, तब उसके किरदार को हू-ब-हू जीना आसान नहीं होता है। जैसा कि इस फिल्‍म में हमारे साथ हुआ। मगर मैंने और हमारे सभी को-स्‍टार और फिल्‍म की पूरी टीम ने इस चुनौती को स्‍वीकार कर दिन रात मेहनत की और अब वही मेहनत एक बेहतरीन फिल्‍म के रूप में तैयार है।
बता दें कि बिहार -झारखंड में फिल्‍म ‘जिला चंपारण’ को रजत एंटरटेनमेंट फिल्म वितरक कंपनी रिलीज करेगी। इस फिल्‍म से निर्माता सुरेंद्र प्रसाद और अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य भोजपुरी इंडस्‍ट्री में कर रही हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव, मोहिनी घोष और मणि भट्टाचार्य के अलावा सुपर खलनायक अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, आनंद मोहन, संजय महानंद, किरण यादव भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्‍म के प्रचारक रंजन सिन्‍हा व संजय भूषण पटियाला हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com