Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद तस्लीमुद्दीन के निधन पर शाहनवाज हुसैन ने जताया शोक सम्बेदना

 

बिहार के अररिया से लोकसभा सांसद और आरजेडी के सीनियर नेता और एच डी देवगौड़ा सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे मोहम्मद तस्लीमुद्दीन का चेन्नई में निधन हो गया है. तस्लीमुद्दीन 74 साल के थे. उनके परिजनों में तीन बेटे और दो बेटियां हैं.

तस्लीमुद्दीन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और. चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान आज उनका इंतेकाल हो गया.
5 बार के सांसद और आठ बार के विधायक तस्लीमुद्दीन बिहार में राबड़ी देवी की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं. उनके बेटे सरफराज अहमद फिलहाल जेडीयू से विधायक हैं.
बिहार के सीमांचल इलाके में तस्लीमुद्दीन की खासी पकड़ थी और उनके समर्थक और भक्त उन्हें सीमांचल का गांधी भी पुकारते थे. आपको बता दें कि बिहार में सीमांचल बंगाल से सटा हुआ है और वो इलाका है जहां भारी गरीबी है, हर साल बाढ़ से जिंदगी दूभर होती  है । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने  सांसद तसलूमुद्दीन की आकस्मिक मौत पर दुख  जताते हुए शोक सम्बेदना जताया है । भाजपा नेता प्रेम मिश्रा सहित  अन्य लोगो ने भी शोक  सम्बेदना जताया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed