Sat. Jan 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्मल बाबा ने गिरफ्तारी वॉरंट को चुनौती दी

बिहार के अररिया जिले की स्थानीय अदालत से अपने खिलाफ जारी गिरफ्तारी वॉरंट को चुनौती देते हुए निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह नरुला ने पटना हाई कोर्ट में सोमवार को एक याचिका दायर की।

निर्मल बाबा के अधिवक्ता विंध्याचल प्रसाद ने अध्यात्मिक गुरु की ओर से अदालत में सोमवार को यह याचिका दायर की। बाबा ने गिरफ्तारी वॉरंट की कानूनी वैधता को चुनौती दी है। अररिया की एक निचली अदालत ने बीते शनिवार को निर्मल के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया था। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सत्येंद्र रजक ने याचिकाकर्ता राकेश कुमार सिंह के 21 अप्रैल के आवेदन पर वॉरंट जारी किया था। सिंह ने बाबा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *