बिराटनगर में हनीप्रीत सिर्फ अफवाह

माला मिश्रा बिराटनगर । राम रहीम के राजदार हनीप्रीत बिराटनगर में है उसे पेट्रोल पंप पर देखा गया यह सब बातें सिर्फ अफवाह है । हिमालिनी प्रतिनिधि ने जब उक्त पेट्रोल पंप संचालिका विजया अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा जिस दिन का बात बताया जा रहा है संजोग से उस दिन पेट्रोल नही रहने से पम्प बन्द थी । कहा वह इसकी शिकायत भारतीय दूतावास में करेंगी । विजया अधिकारी का कहना है इस फेक न्यूज़ से आहत है लोग फोन कर कर परेशान किया हुआ है ।

