Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का साथ देने से चीन का इंकार

 

बीजिंग, प्रेट्र। २३ सितम्बर

 

पाकिस्तान के सबसे बड़े मित्र राष्ट्र चीन ने कश्मीर मुद्दे पर उसका साथ देने से मना कर दिया है। चीन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी की कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव लागू करने की मांग भी ठुकरा दी। चीन ने कश्मीर को द्विपक्षीय मुद्दा बताया है। इसलिए पाकिस्तान को भारत के साथ मिलकर इसका समाधान तलाशने को कहा है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा कि कश्मीर मुद्दे का समाधान भारत और पाकिस्तान के बीच ही होना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘कश्मीर मुद्दा साझे इतिहास से जुड़ा है। चीन को उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान बातचीत और आपसी संवाद से ज्वलंत मुद्दों को देख सकते हैं। दोनों देश संयुक्त रूप से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की सुरक्षा कर सकते हैं।’

यह भी पढें   ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जारी की गई ‘नई दिल्ली घोषणा–पत्र २०२६’

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com