Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन करा रहा है कुँवाराें की शादी

 

बीजिंग, प्रेट्र : 

२३ सितम्बर

युवाओं में शादी के प्रति कम होती रुचि से चीन परेशान है। सरकार खुद इस समस्या से निपटने में जुट गई है। इसके लिए अजनबी युवक-युवतियों को मिलाने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि उन्हें शादी के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। चीन में दस करोड़ से ज्यादा लोग सिंगल हैं। यह तादाद बढ़ती जा रही है। जन्मदर में भारी गिरावट के कारण बुजुर्गो की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

यह भी पढें   नेपाल सरकार के साथ समन्वय करअतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की युवा शाखा कम्युनिस्ट यूथ लीग (सीवाईएल) ने ब्लाइंड डेट (दो अजनबियों को मिलाने का कार्यक्रम) के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीवाईएल, नागरिक मामलों के मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग ने 12 सितंबर को एक बयान में कहा कि बेहतर जीवनसाथी ढूंढ़ने का विकास पर सीधा असर पड़ता है। साथ ही सामाजिक समरसता और स्थायित्व भी इससे प्रभावित होता है।

यह भी पढें   ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जारी की गई ‘नई दिल्ली घोषणा–पत्र २०२६’

चीन में वर्ष 2010 में हुई छठी जनगणना में 30 साल या उससे ज्यादा उम्र की 2.47 फीसद महिलाओं ने शादी नहीं की थी। कड़ी प्रतिस्पर्धा और कठिन कामकाजी माहौल के चलते युवाओं में शादी-ब्याह के प्रति बढ़ती अरुचि से जुड़ी रिपोर्ट आने के बाद यह पहल शुरू की गई है। चीन के सरकारी मीडिया के मुताबिक कुछ दफ्तरों में तो ब्लाइंड डेट में शामिल होने वाले युवाओं को एक दिन का अवकाश भी दिया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com