Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

परमाणु परीक्षण से हिली उत्तर कोरिया की धरती

 

बीजिंग, रायटर। २३सितम्बर

 

उत्तर कोरिया को शनिवार शाम लगे भूकंप के हल्के झटके से दुनिया में सनसनी फैल गई। चीन, दक्षिण कोरिया, जापान से लेकर अमेरिका तक का सूचना तंत्र जोर पकड़ गया। नए परमाणु परीक्षण की आशंका जताई जाने लगी। लेकिन झटके की तीव्रता महज 3.4 थी, इसलिए आशंका पर सवाल भी उठ रहे थे। लेकिन उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए शांत रही। कुछ देर बाद चीन और दक्षिण कोरिया के मौसम विज्ञान विभागों ने आंकड़ों का विश्लेषण करके बताया कि झटका प्राकृतिक था, मानवजनित नहीं। तब लोगों ने चैन की सांस ली।

यह भी पढें   अमेरिकी नौसेना एयर-टू-एयर मिसाइल का परीक्षण कर रही

दक्षिण कोरिया के मौसम विभाग के विशेषज्ञ के अनुसार सिस्मिक वेव्स (भू गर्भ से आती तरंगें) के अध्ययन के बाद पाया गया कि यह झटका मानवजनित नहीं है। दक्षिण कोरिया के उत्तरी हामग्योंग प्रांत के किलजू काउंटी में भूकंप की तीव्रता 3.0 पाई गई। इसका केंद्र उत्तर कोरिया के पुंगेरी स्थित परमाणु परीक्षण केंद्र के निकट था। उत्तर कोरिया अभी तक छह परमाणु परीक्षण कर चुका है। तीन सितंबर को उसके आखिरी परमाणु परीक्षण से रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता का भूकंप का झटका क्षेत्र में महसूस किया गया था। उत्तर कोरिया ने अब प्रशांत महासागर क्षेत्र में हाइड्रोजन बम के परीक्षण की धमकी दे रखी है।

यह भी पढें   भारत चीन सीमा विवाद पर चर्चा के लिए आज डोभाल बीजिंग जा रहे

उत्तर कोरिया ने पिछले साल सितंबर में ही अपना अंतिम परमाणु परीक्षण किया था। उत्तर कोरिया ने पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को खारिज कर अपने परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को जारी रखा है। लगातार मिसाइल परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com