Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज लोकसभा में सांसदों के सवालों का जवाब देंगे प्रधानमंत्री वालेंद्र शाह

 

काठमांडू।

प्रधानमंत्री वालेंद्र शाह आज प्रतिनिधि सभा (लोकसभा) की बैठक में सांसदों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देंगे।

संघीय संसद सचिवालय के अनुसार, आज दोपहर 1:00 बजे होने वाली प्रतिनिधि सभा की बैठक में प्रतिनिधि सभा नियमावली, 2083 के अध्याय-9 के तहत सांसदों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का प्रधानमंत्री शाह उत्तर देंगे।

बैठक के संभावित कार्यसूची के अनुसार, प्रधानमंत्री शाह मुस्लिम आयोग की सातवीं वार्षिक प्रतिवेदन (आर्थिक वर्ष 2081–82) सदन में पेश करेंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक- 27 अक्टुबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

वहीं, ऊर्जा, जलस्रोत एवं सिंचाई मंत्री विराजभक्त श्रेष्ठ नेपाल और भारत के बीच दीर्घकालिक विद्युत व्यापार संबंधी समझौता सदन में प्रस्तुत करेंगे।

इसके अलावा, आज विधायन व्यवस्थापन समिति तथा सार्वजनिक नीति एवं प्रत्यायोजित विधायन समिति की बैठक भी आयोजित होने वाली है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com