Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रसुवा की भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़, तटीय इलाकों में अलर्ट

 

काठमाडौं, 10 भाद्र।

नेपाल के रसुवा जिले की भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक भीषण बाढ़ आ गई है।

रसुवा के प्रमुख जिला अधिकारी नरेन्द्र परियार ने बताया कि उन्हें सुबह लगभग 9:15 बजे तिब्बत की ओर से भोटेकोशी नदी में अचानक बड़ी बाढ़ आने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा, “सुबह करीब सवा नौ बजे तिब्बत की तरफ से बड़ी बाढ़ आने की जानकारी मिली है। फिलहाल कितना नुकसान हुआ है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।”

यह भी पढें   नेपाल ने सितंबर में भारत को 592 करोड़ रुपये की बिजली बेची, बांग्लादेश को निर्यात फिर शुरू

प्रशासन के अनुसार, बाढ़ तिब्बत की ओर से आई है और इसके कारण भोटेकोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।

इन जिलों में सतर्क रहने की अपील

भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ को देखते हुए प्रशासन ने रसुवा, नुवाकोट, धादिङ, गोरखा और चितवन जिलों से होकर बहने वाली नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा है। फिलहाल संभावित क्षति का आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढें   डिजिटल क्रांति के मोहरे: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, डीप स्टेट और अराजकता का व्यापार : अजय कुमार झा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com