Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोलकाता में 10 करोड़ की लागत से बना दुनिया का सबसे महंगा दुर्गा पूजा पंडाल, बाहुबली फिल्म के माहिष्मती महल जैसा है पंडाल

 

कोलकाता {प.बंगाल}से मधुरेश प्रियदर्शी*–दुनिया के पैमाने पर दुर्गा पूजा के लिए मशहूर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता एक बार फिर बेशकिमती पूजा पंडाल को लेकर सुर्खियों में है. यहां दुनिया भर में सबसे महंगा दुर्गा पूजा पंडाल माहिष्मति महल की तरह बनाया गया है.ये सुपर हिट फिल्म ”बाहुबली” से प्रेरित है. इस पंडाल के निर्माण में दस करोड़ रुपए खर्च हुए हैं.पश्चिम बंगाल की दुर्गा पूजा भव्य पंडालों के लिए मशहूर है. इस बार कोलकाता में अलग-अलग थीम पर मां दुर्गा के तीन हजार पंडाल बनाए गए हैं. इसमें एक पंडाल ऐसा भी है, जिसे बनाने में 10 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।.यह पंडाल फिल्म बाहुबली-2 में माहिष्मती के महल की तर्ज पर बना है. इसकी ऊंचाई 110 फीट है. राज्य की
सीएम ममता बनर्जी ने इसे दुनिया का सबसे महंगा पंडाल होने का सर्टिफिकेट दिया है. कोलकाता में लेक टाउन के पास श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब ने भव्य पंडाल बनाया है.इसे 150 कलाकारों ने तीन महीने में बनाकर तैयार किया. क्लब के सचिव डीके गोस्वामी ने बताया कि दुनिया भर में फिल्म बाहुबली को मिली पब्लिसिटी को देखते हुए हमने इस थीम पर पंडाल का निर्माण किया है.
सोने से दमकते माहिष्मती महल के मुख्य द्वार पर सूंढ उठाए हुए दो हाथी भी बनाए गए हैं.थोड़ा आगे बढ़ने पर ही आठ दरबान खड़े हुए हैं। महल के अंदर प्रवेश करने पर एक बड़ा सा झूमर और मां दुर्गा की सोने-चांदी और हीरे-जवाहरात से सजी प्रतिमा है. 110 फीट ऊंची झांकी की सिक्युरिटी में कोलकाता पुलिस के तीन सौ जवान तैनात किए गये हैं. इस पंडाल की भव्यता और डिजायन को देखने के लिए भारत के अलावें नेपाल समेत कई देशो़ के पर्यटक कोलकाता पहुंच रहे हैं.

यह भी पढें   ईरान–अमेरिका जंग में भी मजबूत रही भारत की अर्थव्यवस्था

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *