Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाक ने फिर तोडा़ सीज फायर, भारतीय सेना ने दिया करारा जबाब

 
phaail

जम्मू, (भारत)मधुरेश प्रियदर्शी। नापाक पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है.हर बार मुंह की खाने के बाद भी वह लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखे हुए हैं. इसी कड़ी में जम्मू संभाग के अरनिया, आरएसपुरा तथा रामगढ़ में शुक्रवार की देर रात पाक ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के बीएसएफ की चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है.पाक द्वारा की गयी इस गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान व पांच स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं.भारतीय सेना ने भी पाक की गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया.
पाकिस्तान ने शुक्रवार को मोर्टार, स्वचालित और छोटे हथियारों का इस्तेमाल कर बीएसएफ के आधा दर्जन से भी अधिक चौकियों और आवासीय क्षेत्रों को अपना निशाना बनाया.बीएसएफ के जवानों ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. घायल जवानों की पहचान बीएसएफ की 176 बटालियन के जवान राजेश कुमार एवं सेतुन वर्मन के रूप में हुई है.पाक द्वारा लगातार हो रही गोलीबारी से सीमाई क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है.
पिछले तकरीबन एक हफ्ते से पाक लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है. इस गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गये तथा तीन स्थानीय नागरिकों की मौत हो गई थी.कई लोग घायल हो चुके हैं.पाक गोलीबारी के चलते 20 हजार के करीब लोग अपने गांव से पलायन कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं. पाक की गोलीबारी के चलते अरनिया, आरएसपुरा तथा रामगढ़ क्षेत्र में सभी स्कूलों के पिछले कुछ दिनों से लगातार बंद होने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *