Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

 वीरगञ्ज से दो महीने में ८ अर्ब बरावर के सवारी साधन अायात

 
आर एन यादव 
९ आश्वीन, वीरगञ्ज । नेपाली के  महान् पर्व दशहरे, तिहार और छठ पर्व को लक्षित करते हुए व्यापारियों ने  चालु आर्थिक वर्ष के श्रावन, भाद्र  महीने मे पड़ोसी मुलुक भारत से ८ अर्ब मूल्य बराबर के भारतीय सवारी साधन नेपाल में लाया गया हैं । इससे वीरगञ्ज भन्सार कार्यालय को कूल राजश्व मे से ३०% राजश्व भारतीय सवारी साधन से उठने की जानकारी सूचना अधिकारी सन्तोष यादव ने दी हैं ।
वीरगञ्ज भन्सार कार्यालय के अनुुसार चालु आव को श्रावण, भाद्र महिना में भारत से  दो करोड सात लाख तीन हजार मूल्य बराबर के ३० बस,  १२ करोड ७७ लाख ८६ हजार मूल्य बराबर के ६३ मिनी बस,  २१ लाख मूल्य बराबर के एक थान माइक्रो बस,  तीन अर्ब ६२ करोड ७१ लाख ३६ हजार मूल्य बराबरके २२८५ थान जिपकार भ्यान,  २७ करोड २५ लाख मूल्य बराबर के २१८ थान डबल क्याप पिकअप, २० करोड १६ लाख मूल्य बराबर के २८७ थान सिंगल क्याप पिकअप जैसे सवारी साधन नेपाल में लाया गया हैं  ।
इसी तरह भारत से  २५ करोड ४६ लाख ४१ हजार मूल्य बराबर के २८३ थान मिनी ट्रक,  ४८ करोड ८७ लाख ४४ हजार मूल्य बराबर के ६३४ थान बस, ट्रक के चेसिस तथा २ अर्ब ७१ करोड ६७ लाख ५१ हजार मूल्य बराबर के ३५८१४ थान अन्य  कम्पनी के मोटरसाइकल नेपाल भी नेपाल में लाया हैं  ।
दशहरे, तिहार और छठ पर्व के लिए बिक्रेता ने विभिन्न प्रकार के उपहारों को स्कीम रखा हैं इससे बिक्री बढने की दावी बिक्रेता ने की हैं । इसीलिए वीरगञ्ज नाका से दो महिना के अन्दर ही बडी संख्या में सवारीसाधन नेपाल में लाया हैं । विलासिता के  श्रेणी में गाडी आने की और ग्राहक भी बढ्ने की गति तिब्र हैं , गत वर्ष के तुलना में इस वर्ष गाडी आयात में  उल्लेखनीय वृद्धि होने की अनुमान की गई हैं । अगले वर्ष के श्रावन -भाद्र महिना में ६ अर्ब ५० लाख मूल्य बराबर के विभिन्न प्रकार के गाडियां    नेपाल लायी गई थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *