Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली सेना दे रही है निःशुल्क बस सेवा

 

काठमांडू, १० आश्वीन । नेपाली सेना ने गैरसैनिक नागरिकों के लिए दशहरा के मुख्य दिन (दशमी) में निःशुल्क बस सेवा देने की निर्णय की है । लेकिन यह सुविधा सिर्फ काठमांडू वासियों के लिए है । उक्त दिन सार्वजनिक सवारी साधन कम चलता है, इसीलिए सेना ने निःशुल्क बस सेवा सञ्चालन संबंधी निर्णय किया है । हर साल दशहरा के दिन नेपाली सेना यह सुविधा दे रही है । सैनिक जनसंपर्क निर्देशनालय के अनुसार उपत्यका के आठ रुट निःशुल्क यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकता है । सुबह ६ः३० बजे से ११ बजे तक और अपरान्ह ४ बजे से यह सुविधा प्राप्त हो सकता है ।

यह भी पढें   सन् 2026 के पहले 10 महीनों में नेपाल आने वाले पर्यटकों की संख्या 10 लाख के पार


बस रुट की कार्यतालिका
रुट नं. १ः भद्रकाली, माइतीघर, बानेश्वर, कोटेश्वर, एकान्तकुना, बल्खु, कीर्तिपुर, कलंकी, कालीमाटी, त्रिपुरेश्वर, रत्नपार्क ।
रुट नं. २ः भद्रकाली, जमल, लैनचौर, नारायणगोपाल चोक, बुढानीलकण्ठ, बालाजु चोक, सोह«खुट्टे, कान्तिपथ, माइतीघर ।
रुट नं. ३ः भद्रकाली, माइतीघर, त्रिपुरेश्वर, कालिमाटी, कलंकी, थानकोट, स्वयम्भु, छाउनी, ताहाचल, टेकु, थापाथली ।
रुट नं. ४ः भद्रकाली, माइतीघर, बानेश्वर, तीनकुने, गौशाला, चाबहिल, जोरपाटी, नारायणगोपाल चोक, लाजिम्पाट, कान्तिपथ, भद्रकाली ।
रुट नं. ५ः भद्रकाली, थापाथली, कुपण्डोल, जावलाखेल, सातदोबाटो, चापागाउँ, सातदोबाटो, तीनकुने, बानेश्वर, शहीदगेट ।
रुट नं. ६ः भद्रकाली, दरबारमार्ग, कमलपोखरी, गौशाला, चाबहिल, बौद्ध, साँखु, चाबहिल, गौशाला, तीनकुने, भद्रकाली ।
रुट नं. ७ः भद्रकाली, माइतीघर, नयाँ बानेश्वर, पुरानो बानेश्वर, गौशाला, सिनामंगल, कोटेश्वर, सूर्यविनायक, ठिमी, कोटेश्वर, माइतीघर, भद्रकाली ।
रुट नं. ८ः भद्रकाली, माइतीघर, कोटेश्वर, सातदोबाटो, कलंकी, बालाजु, चाबहिल, गौशाला, तीनकुने, भद्रकाली ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com