Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार द्वारा प्रदेश प्रमुखाें काे अाकर्षक सुविधा

 

२६ सितम्बर

सरकार ने प्रदेश प्रमुखाें काे सरकारी आवास, सवारी साधन अाैर जम्बो सचिवालय को आकर्षक सुविधा का प्रस्ताव किया है ।

कार्यवाहक प्रधानमन्त्री विजयकुमार गच्छदार ने सोमबार संसद् सचिवालय में दर्ता हुए ‘प्रदेश प्रमुख का पारिश्रमिक तथा सुविधा सम्बन्ध में व्यवस्था करने के लिए विधेयक’ में प्रदेश प्रमुख का मासिक ६४ हजार पारिश्रमिक, ४० हजार अतिथि सत्कार खर्च अाैर वार्षिक १८ हजार रुपैया पोसाक भत्ता का उल्लेख है । विधेयक के अनुसार प्रदेश प्रमुख कि नियुक्ति सरकार करेगी ।

यह भी पढें   बारिश के कारण जनमत पार्टी का आम अधिवेशन और जसपा नेपाल की केंद्रीय समिति की बैठक स्थगित

प्रदेश प्रमुख के लिए  सम्बन्धित प्रदेश की राजधानी में सरकारी आवास उपलब्ध कराने का प्रावधान भी है । सरकारी आवासगृह नहीं हाेने से प्रदेश प्रमुख काे मासिक घरभाडा मिलेगा । घरभाडा की सीमा तय नहीं की गइ है ।

उनके लिए टेलिफोन, कम्प्युटर, इन्टरनेट, पत्रपत्रिका जैसे सञ्चार सुविधा भी सरकार से उपलब्ध हाेगा। प्रदेश प्रमुख काे वर्ष के एक महिना के पारिश्रमिक बराबर पर्व भत्ता भी मिलेगा।

१५ लाख रुपैयाँ बिमा सुविधा प्रस्तावित विधेयक में प्रदेश प्रमुख काे स्वेदश में ही दैनिक ३ हजार अाैर विदेश में तीन साै अमेरिकी डलर भ्रमण भत्ता देने का प्रस्ताव है । विदेश भत्ता के उक्त रकम में भी  देशअनुसार  भत्ता पाने की व्यवस्था है ।

यह भी पढें   शिक्षा मंत्रालय का आग्रह आश्विन ८ और ९ को विद्यालय बंद करें

 

संविधान ने प्रदेश में केन्द्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश प्रमुख काे आलंकारिक भूमिका दिया है । प्रदेश प्रमुख प्रदेशसभा से पारित कानुन प्रमाणीकरण, प्रदेश सरकार गठन की औपचारिकता पूरा करने जैसी भूमिका निर्वाह करेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com