Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जितेन्द्र देव और गोपाल दहित का मन्त्री पद संकट में

 

काठमांडू, १० आश्वीन । लोकतान्त्रिक फोरम के नेता तथा संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्यन मन्त्री जितेन्द्र देव और भूमिसुधार तथा व्यवस्था मन्त्री डा. गोपल दहित का मन्त्री पद संकट में पड़ा है । दोनों नेता को सरकार से वापस करने की तैयारी फोरम लोकतान्त्रिक ने किया है । समाचार स्रोत के अनुसार दशहरा के तुरंत बाद ही देव और दहित को वापस किया जाएगा ।


फोरम लोकतान्त्रिक के उपाध्यक्ष रामजनम चौधरी ने कहा है– ‘पार्टी कार्य सम्पादन समिति बैठक में मन्त्रीद्वय की भूमिका के सम्बन्ध में आलोचना होने के कारण उन लोंगो को वापस किया जाएगा । आलोचकों का मनना है कि मन्त्रीद्वय की भूमिका सन्तोषप्रद नहीं है । स्थानीय चुनाव में भी मन्त्रीद्वय सक्रिय नहीं हुए है, जिसके चलते पार्टी कमजोर दिखाई दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *