जनकपुर काे व्यवस्थित करना मुख्य काम : मेयर लालकिशाेर साह
जनकपुरधाम –२६ सितम्बर
जनकपुर उपमहानगरपालिका के नगर प्रमुख लालकिशोर साह ने कहा कि उपमहानगरपालिका का सबसे प्रमुख कार्य जीर्ण जनकपुर का व्यवस्थापन करना है ।
मुख्य निर्वाचन अधिकृत के कार्यालय द्वारा जनकपुरधाम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बाेलते हुए कहा कि जनकपुर की गरिमा काे बनाए रखने के लिए सबका सहयाेग चाहिए । निर्वाचन के क्रम में दलाें के बीच प्रतिस्पर्धा सकारात्मक काम के लिए भी हाेना चाहिए । मिथिला संस्कृति की सुरक्षा सामाजिक एकता के लिए ऐक्यबद्धता की अावश्यकता है । ।
उपप्रमुख रीता झा ने जनकपुर काे जनकपुरधाम प्रचलन में लाने अाैर धार्मिक वातावरण निर्माण करने के लिए सभी पक्ष का सहयोग जरुरी हाेने की बात कही ।


