जहाँ हिन्दु मुस्लिम मिलकर मनाते हैं दशहरा
२६ सितम्बर
मां दुर्गा का महापर्व ‘नवरात्र’ कौन से धर्म के लोग मनाते हैं? आप कहेंगे हिंदू धर्म के लोग मनाते हैं. लेकिन पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक ऐसा इलाका है, जहां हिंदू और मुस्लिम हर कोई मिलजुल कर मां दुर्गा की पूजा करते हैं. मां की आरती से लेकर मां के भोग तक सब लोग मिलकर पूजा अर्चना करते हैं. ये हिंदू मुस्लिम भाईचारे की एक अनोखी मिसाल है.


