Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर काेरिया तैयार कर रहा है विशाल सेना

 

२९ सितम्बर

 उत्तर कोरिया के करीब 4.7 मिलियन लोग उत्तर कोरियाई सेना में शामिल होने के लिए स्वेच्छा से आगे आए हैं। राज्य मीडिया की तरफ से आई रिपोर्ट से ये खबर सामने आई है, जिसमें कहा गया है सेना में शामिल होने वालों में 1.22 मिलियन महिलाओं सहित छात्र-छात्राएं और श्रमिक शामिल हैं।

बताया जाता है कि उन्हें पिछले छह दिनों से कोरियाई पीपुल्स आर्मी की सेना रैंकों में शामिल होने के लिए कहा जा रहा था। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने 22 सितंबर को एक बयान जारी कर अमेरिका के उस धमकी की कड़ी निंदा की थी जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र में उत्तरी कोरिया को पूरी तरह से नष्ट करने की धमकी दी थी।

यह भी पढें   न्यूयॉर्क में नेपाल के विदेश मंत्री और भूटान के प्रधानमंत्री की मुलाकात

इस दौरान किम ने ट्रम्प को मानसिक रूप से उकसाने वाला बताया और कहा कि प्योंगयांग अमेरिकी राष्ट्रपति के इस अपमान और धमकी का कड़े रुप से प्रतिक्रिया देगा। उत्तर कोरिया की तरफ से 3 सितंबर को सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण सहित निरंतर अन्य तरह के हथियार परीक्षण से कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव काफी बढ़ गया है। इसे लेकर ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उत्तर कोरिया के लिए किसी भी तरह की अमेरिकी सैन्य कार्रवाई विनाशकारी होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com