Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद सहित कांग्रेस के १४ नेता कारवाही के लिए सिफारिस

 

डडेल्धुरा, १८ आश्वीन । नेपाली कांग्रेस डडेल्धुरा कार्य समिति ने नेपाल विद्यार्थी संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष नैनसिंह महर, सांसद नरभान कामी, भागेश्वर गाँउपालिका के अध्यक्ष कौशिला भट्ट लगायत १४ नेताओं को कारवाही के लिए केन्द्रीय अनुशासन समिति समक्ष सिफारिस किया है । प्रदेश सभा निर्वाचन के लिए मंगलबार नेपाली कांग्रेस डडेल्धुरा के पूर्व सभापति रघुबर भट्ट और वर्तमान सभापति कर्णबहादुर मल्ल ने अलग–अलग उम्मीदवार सिफारिस करने के कारण उन लोगों के ऊपर कारवाही सिफारिस किया गया है ।
जिला सभापति मल्ल का कहना है कि जिला कार्य समिति बैठक को अनदेखा कर शक्ति के आड में गुट सञ्चालना करनेवालों को कारवाही सिफारिस किया गया है । कारवाही सिफारिस में पड़नेवाले अन्य नेताओं में जिला कार्य समिति सचिव लक्ष्मीप्रसाद अवस्थी, कोषाध्यक्ष हरिप्रसाद अवस्थी, पुर्व सभापति रघुवर भट्ट, महासमिति सदस्य गोविन्दराज बोहरा, जिला कार्य समिति सदस्यद्धय मानकुमारी थापा और पार्वती देवी झुकाल भी हैं । इसीतरह हरिप्रसाद भट्ट, हेमराज चटौत डिल्लीराज जोशी, भीमबहादुर साउद, चन्दी टमटा भी कारवाही सिफारिस में पड़े हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com