Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस पार्टी अब देश के लिए आवश्यक नहीं हैः ओली

 

काठमांडू, १८ आश्वीन । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने कहा है कि अब नेपाली कांग्रेस नामक पार्टी देश के लिए आवश्यक नहीं है । अध्यक्ष ओली का यह भी मानना है कि अब नेकपा एमाले और वाम गठबन्धन को रोकने की ताकत किसी के पास नहीं है । दशहरा, शुभदीपावली और छठ पर्व के अवसर पर एमाले–ललितपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने यह बात बताया है ।
कार्यक्रम में ओली ने कहा– ‘कल जो परिवर्तन हो रहा था, उसके लिए कांग्रेस आवश्यक था, लेकिन अब उस का कोई भी काम नहीं है ।’ उन्होंने आगे कहा– ‘कांग्रेस पुराना मोटरसाइकिल है, जो कवाड़ हो चुका है । इस को हम कब तक प्यार करें ? टायर बदल दिए हैं, ट्युब बदल दिए हैं, हवा भर दिए हैं । तब भी सुधार नहीं हो रहा है, अब कब तक इस को लेकर चल सकते हैं ! अब तो कवाड़ीवाले ही इस को ले जा सकते हैं ।’

यह भी पढें   काठमांडू में श्रेष्ठ पाँच शिक्षकों ‘भाषा गौरव शिक्षक सम्मान 2026’ प्रदान


अध्यक्ष ओली का मानना है कि नेपाली कांग्रेस का कोई भी नीति नहीं है । ओली ने कहा– ‘कल तक वीपी कोइराला थे, गणशेमान थे आज नहीं है । राणा शासन चला गया, राजतन्त्र भी नहीं है, अब कांग्रेस भी नहीं रहेगा ।’ ओली ने कहा कि कांग्रेस अपना इतिहास दावा कर सकता है । ओली ने आगे कहा– ‘लेकिन इतिहास तो राणा और राजतन्त्र दोनों का था । अब कांग्रेस भी इतिहास में ही सिमित रहेगा ।’ ओली ने आगे कहा कि आगामी चुनाव में एमाले को पराजित करनेवाला शक्ति नहीं है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com